फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा ट्रॉमा सेंटर का ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में बड़ा ऑक्सीजन प्लांट बनकर तकरीबन तैयार हो गया है। एक-दो दिन में प्लांट संचालित होने के आसार हैं। प्लांट चलते ही ट्रॉमा सेंटर में मौजूद करीब 50 बेड पर मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल सकेगी। जिले में लगातार दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे जिले में मरीजों को ऑक्सीजन की समस्या से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था से ट्रॉमा सेंटर में एक बड़ा ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की अपेक्षा की थी। बातचीत में यूपीडा ने अपनी सहमति दे दी थी। इसके बाद सांसद मेनका गांधी ने भी प्लांट की मशीन जिले तक पहुंचाने में सहयोग किया। डीएम व सांसद का प्रयास रंग लाया है। तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्लांट की मशीन पहुंच गई है। कर्मचारियों ने ट्रॉमा सेंटर परिसर में ऑक्सीजन प्लांट तकरीबन स्थापित कर दिया है। कार्य तकरीबन पूरा होने से प्लांट के एक-दो दिन में संचालित होने के आसार बढ़ गए हैं। प्लांट संचालित होने से ट्रॉमा सेंटर के एल-टू हॉस्पिटल में स्थित करीब 50 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। एल-टू हॉस्पिटल में प्लांट संचालित होने से मरीजों को राहत मिल सकेगी। डीपीआरओ आरके भारती ने बताया कि प्लांट तकरीबन बनकर तैयार हो गया है।
करीब 37 लाख से लग रहा प्लांट
ट्रॉमा सेंटर में यूपीडा के सहयोग से स्थापित किया जा रहा बड़ा ऑक्सीजन प्लांट करीब 37 लाख रुपये से लग रहा है। प्लांट वायुमंडल से हवा लेकर शुद्घ ऑक्सीजन तैयार करेगा और मरीजों को सीधे आपूर्ति करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें