सुल्तानपुर। इनायतपुर खाद्य गोदाम के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार पिता और पुत्र सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गए। दुर्घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अंबेडकरनगर जिले के महारुआ थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी सुरेंद्र (55) शुक्रवार की रात बाइक से अपने बेटे भीम (28) के साथ घर जा रहे थे। रास्ते में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर खाद्य गोदाम के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में भीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।