फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बना ओवरब्रिज धंसा

विज्ञापन
सौरमऊ के पास का टूटा ओवरब्रिज। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज टूटकर धंस गया है। पिलर के पास ओवरब्रिज टूटने से खतरा बढ़ गया है। इसके पहले भी छह बार इसकी मरम्मत हो चुकी है। ओवरब्रिज धंसने की सूचना से एनएचएआई में हड़कंप मच गया है। धंसने वाली जगह को घेर कर आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन

शहर के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर बना ओवरब्रिज करीब एक पखवारे से दक्षिणी छोर के दो गर्डर के पास जर्जर होकर उखड़ना शुरू हो गया था। भारी वाहनों के आने-जाने से लोहे का एक गर्डर टूट गया था। इसके बाद भी एनएचएआई के इंजीनियरों व संबंधित फर्म ने ध्यान नहीं दिया। सोमवार की रात किसी भारी वाहन के गुजरने के दौरान गर्डर के आगे ओवरब्रिज काफी दूर में टूटकर धंस गया। ओवरब्रिज में नीचे तक होल हो गया है। निर्माण में डाली गई लोहे की सरिया नीचे व ऊपरी हिस्से में बाहर आ गई हैं। सरिया के ऊपर किया गया सीमेंट व मोरंग का पक्का कार्य टूटकर जमीन पर गिर पड़ा है। ओवरब्रिज के बीच में टूटकर धंसने की सूचना लगते ही एनएचएआई में हड़कंप मच गया। सूचना पर एनएचएआई ने धंसने वाली जगह को घेर कर आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही ओवरब्रिज की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग के टूटे ओवरब्रिज की मरम्मत कराने का निर्देश एनएचएआई को दिया गया है। एनएचएआई की टीम मरम्मत करने के लिए पहुंच रही है। चार साल के भीतर ओवरब्रिज टूटने की एनएचएआई को जांच करके रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

चार साल के भीतर छह बार टूट चुका ओवरब्रिज
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर करीब चार वर्ष पहले ओवरब्रिज तैयार हुआ था। आवाजाही शुरू होने के चार साल के भीतर पुल अभी तक छह बार गर्डर समेत अन्य जगहों पर टूट चुका है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था पर अभी तक एनएचएआई की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें