फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करौंदिया फ्लाईओवर पर वाहनों ने भरा फर्राटा

Tue, 21 Jul 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चार वर्ष से अधिक समय से बन रहे करौंदिया फ्लाईओवर पर मंगलवार को दुपहिया वाहनों ने फर्राटा भरा। चार पहिया वाहनों के लिए रोलर खड़े कर अवरोधक बना दिया गया था।
विज्ञापन


सत्र 2009 में लखनऊ रेलखंड की करौंदिया रेलवे क्रॉसिंग पर रोड ओवर ब्रिज बनाने को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी थी। सेतु निगम व रेल इंजीनियरिंग विभाग को निर्माण इकाई नियुक्त किया गया था। दो वर्ष में तैयार करने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर को बनने में चार वर्ष से अधिक का समय लग गया।

मंगलवार की सुबह दुपहिया वाहन चालकों ने फ्लाईओवर पर फर्राटा भरा। चार पहिया वाहनों के लिए रोलर खड़े कर अवरोध बनाया गया था। एसडीएम सदर रतीभान वर्मा ने बताया कि हादसों को नियंत्रित करने के लिए दोनों छोर पर फाइबर के ब्रेकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें