फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, दो घायल

Sat, 20 Jun 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान मथुरा जिले के आर्य नगर देहात, बाजना निवासी कौशल (28) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कौशल बाइक चला रहे थे। उनके साथ मथुरा जिले के मजना, लौंजी निवासी शिवकुमार (27) और बिहार के सीवान जिले के आकोवपुर, महादेवा निवासी मनीषा (20) भी सवार थीं। तीनों सीवान बिहार से मथुरा जा रहे थे। शुक्रवार सुबह 7:50 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र के वीही गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कौशल ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में शिवकुमार और मनीषा गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपीडा की सुरक्षा टीम ने घायलों को 100 शय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज, अयोध्या पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर रेफर कर दिया। बल्दीराय के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ओवर राइडिंग व तेज रफ्तार हादसे का कारणों है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर इन बातों का ध्यान
निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, तेज रफ्तार हादसे का बड़ा कारण बन सकती है।
बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें, बिना हेलमेट सफर जानलेवा साबित हो सकता है।
थकान या नींद आने की स्थिति में वाहन न चलाएं, जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर रुककर आराम करें।
ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें और अचानक लेन न बदलें।
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
लंबी यात्रा से पहले वाहन की जांच कर लें, खासकर टायर, ब्रेक और लाइट की स्थिति जरूर देखें।
एक्सप्रेसवे पर बने नियमों का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें