फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुष्कर्म के आरोपी ससुर व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

Sat, 08 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बहू से अश्लील हरकत और दुष्कर्म करने के आरोपी ससुर व संपत्ति के लिए विवाद करने वाली जेठानी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने पीड़ित महिला की अर्जी पर संज्ञान लिया है। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने नगर कोतवाल को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने अपने ससुर विजय कुमार कसौंधन व जेठानी सरोज कुमारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगा सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी है। आरोप के मुताबिक उनके पति ई रिक्शा चलाते हैं, उनके बाहर चले जाने पर उनके ससुर ने वादिनी के साथ अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी जेठानी सरोज कुमारी के खिलाफ विवाद करने व अन्य आरोप लगाए हैं। सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के लिए आदेश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें