फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपीय सांसदों के जम्मू कश्मीर दौरे को लेकर विपक्ष का हंगामा मनगढ़ंत:मेनका

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची सांसद मेनका गांधी ने यूरोपीय सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर विपक्ष की ओर से किए जा रहे हंगामे को मनगढ़ंत बताया।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सभी तो कश्मीर जा रहे हैं। भारतीय सांसदों को कश्मीर जाने से किसने रोका है। वे बुधवार को शहर में गांधी संकल्प यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर मनगढ़ंत अफवाह फैला रहा है। उन्होंने अपने फ्रांस दौरे के संबंध में कहा कि वहां बाल हिंसा पर विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन

शाहगंज चौराहे पर आयोजित सभा में कहा कि महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए स्वच्छता अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम रूप देकर उनके सपनों कोद साकार किया है।
हम सभी लोगों ने प्रधानमंत्री की आज्ञा का पालन करते हुए एक महीने तक गांधी संकल्प पदयात्रा को शान से चलाया। उन्होंने पदयात्रा के लिए पार्टी नेताओं का आभार जताया। कहा कि दो अक्तूबर से शुरू हुई गांधी संकल्प पदयात्रा में पार्टी के लोगों ने ज्यादा मेहनत की है।
पांचों विधानसभा क्षेत्र में 150 किमी से अधिक यात्रा की। पदयात्रा से लोगों के जुड़ाव पार्टी मजबूत हुई है। इसके पहले लखनऊ से सड़क मार्ग से सुबह शास्त्रीनगर पहुंचकर उन्होंने गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल होकर उन्होंने नागरिकों को महात्मा गांधी के आदर्श व केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें