सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षार्थी 12 नवंबर की रात 12 बजे तक अपने शैक्षिक विवरणों में त्रुटियां ठीक करा सकेंगे। परिषद ने ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर लॉगिन कर संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि विषय, वर्ग, नाम, माता-पिता के नाम, जेंडर, जाति, माध्यम और कक्षा 11 के पंजीकरण में दर्ज हाईस्कूल के अनुक्रमांक में संशोधन किया जा सकेगा। जन्मतिथि और छात्र-छात्रा के माता-पिता के पूरे नाम में बदलाव के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होगा। विवरण डिलीट या रिस्टोर कराने के आवेदन भी इसी माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। प्रधानाचार्यों को संबंधित अभिलेखों के साथ 16 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। संशोधन की सुविधा परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है।