फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसों में वृद्धा सहित दो की मौत, तीन घायल

Tue, 10 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर मिश्रपुर पुरैना गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्थानीय निवासी निर्मला वर्मा (70) की मौत हो गई। वहीं, बिकवाजितपुर के पास सोमवार देरशाम तेज रफ्तार कार से टकराकर बाइक सवार मुरारपुर निवासी आलोक उपाध्याय (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिश्रपुर पुरैना निवासी मृतका निर्मला देवी के परिजनों के मुताबिक रविवार शाम 6:30 बजे निर्मला घर से मंदिर जाने के लिए निकली थीं। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर हाईवे पार करते समय कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें लेकर रात 7:30 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां से चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां से रेफर किए जाने पर वापस मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रात 10 बजे इलाज के दौरान निर्मला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक भाग निकला।
कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी दुर्घटना बिकवाजितपुर के पास सोमवार देर शाम देर शाम करीब 07:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चला रहे मुरारपुर निवासी अभिषेक बिकवाजितपुर मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक कार से टकरा गए। हादसे में उनके छोटे भाई आलोक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उनके बड़े भाई अभिषेक (21), चचेरे भाई रौनक (10) और जय (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां से रौनक और जय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कार घटनास्थल पर छोड़कर चालक भाग निकला। अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना था। सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें