फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जून से निरस्त रहेगा हिमगिरि, बेगमपुरा समेत दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल में सरहिंद स्टेशन पर 25 से 30 जून के बीच अलग-अलग समय पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा।
विज्ञापन

इस अवधि में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। जिससे बेगमपुरा हिमगिरि एक्सप्रेस समेत रूट की दो जोड़ी ट्रेनें रद कर दी गई हैं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे के अंबाला रेल मंडल के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के लिए 25 से 30 जून के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन 26, 27, 28 व 29 जून को आरंभिक स्टेशन वाराणसी से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस का संचालन 27, 28, 29 व 30 जून को आरंभिक स्टेेशन जम्मूतवी से निरस्त किया गया है। इसके अलावा हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस का संचालन 25 व 26 जून को आरंभिक स्टेशन हावड़ा से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं जम्मूतवी से हावड़ा तक जाने वाली हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन 27 व 28 जून को आरंभिक स्टेशन जम्मूतवी से निरस्त किया गया है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि सरहिंद रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग के कार्य को लेकर ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। इन ट्रेनों में सीटों अग्रिम बुकिंग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें