फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 30 हजार टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रत्येक व्यक्ति के टीकाकरण के लिए ग्राम पंचायतों में दोबारा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों में सबसे कम टीकाकरण हुआ, उसे पहले चयनित किया जाएगा। अभी तक ग्राम पंचायतों में हुए करीब 30 हजार लोगों के टीकाकरण व शासन के निर्देश को देखते हुए प्रशासन इसका कार्यक्रम बना रहा है।
विज्ञापन

शासन ने प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसे देखते हुए ग्राम पंचायतवार वैक्सीनेशन का रोस्टर बनाकर टीकाकरण कराया जा रहा है। टीकाकरण के लिए प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को भी नामित किया गया है। इसके साथ ही ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसके बाद भी पहले अभियान में अभी तक ग्राम पंचायतों में करीब 30 हजार लोगों का ही टीकाकरण हो सका है। पहला अभियान अभी चल रहा है।
पहले अभियान में टीकाकरण के मामले में अपेक्षित सफलता न मिलने पर प्रशासन ग्राम पंचायतों में दूसरा अभियान शुरू करने की योजना बना रहा है। अधिकारियों के मुताबिक पहला अभियान समाप्त होने के बाद दूसरा अभियान चलाया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण किया जा सके।
विज्ञापन

दूसरे अभियान में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों के साथ अन्य अधिकारियों को भी लगाने पर प्रशासन विचार कर रहा है। इसके तहत पहले अभियान में जिन ग्राम पंचायतों में सबसे कम टीकाकरण हुआ है, सबसे पहले उन ग्राम पंचायतों को चिह्नित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
संक्रमण को देखते हुए ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कोविड गाइडलाइन के तहत कराने का निर्देश दिया गया है। पंचायतराज विभाग ने इस संबंध में ग्राम प्रधानों से अपील करते हुए पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है। जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराया जाएगा। पहला अभियान समाप्त होने के बाद दूसरा अभियान और तैयारी के साथ शुरू किया जाएगा।
कुड़वार विकास खंड के ऊंचगांव के प्रधान प्रतिनिधि राघवेंद्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। मोतिगरपुर के शुकुलदुलैचा ग्राम प्रधान सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम पंचायतों के विकास कार्य में कोविड गाइडलाइन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। जयसिंहपुर के हयातनगर ग्राम प्रधान रमेश शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पूरा ध्यान रखते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जयसिंहपुर के फाजिलपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र पांडेय ने कहा कि गांव को कोरोना संक्रमण से मुक्त रखने की कोशिश चल रही है। विकास कार्य में भी इसका ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें