फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शहर में आज से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू

Fri, 10 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर के डीएम आवास तिराहे के पास से गुजरते वाहन (फाइल फोटो)। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रोजाना जाम से जूझ रहे शहरवासियों को राहत देने के लिए यातायात पुलिस ने वनवे ट्रैफिक सिस्टम लागू कर दिया है। शहर के सबसे व्यस्त रोडवेज, दीवानी चौराहा और डीएम आवास तिराहा पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रयोगात्मक रूप से नई व्यवस्था लागू की गई है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से इस व्यवस्था को लागू करने के लिए ट्रायल किया गया, जोकि सफल रहा। शुक्रवार से इसे निर्धारित समय पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

पीक आवर में बढ़ते वाहनों के दबाव और संकरे मार्गों के कारण इन चौराहों पर रोजाना लंबा जाम लगता था, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहे थे। नई व्यवस्था के तहत शाहगंज और डाकखाना की ओर से आने वाले वाहनों को कलेक्ट्रेट होते हुए सोल्जर बोर्ड, दीवानी तिराहा और डीएम आवास के रास्ते रोडवेज की ओर भेजा जा रहा है। वहीं, गोलाघाट और पशु चिकित्सालय क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए अलग रूट तय किया गया है, जिससे आमने-सामने की भीड़ कम हो सके।
कुड़वार नाका, गोपालदास पुल और ऑफिसर्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है, जिससे किसी एक मार्ग पर दबाव न बढ़े। ट्रैफिक बूथ और प्रमुख मोड़ों पर पुलिसकर्मी तैनात कर व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थायी व्यवस्था पर होगा निर्णय
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्लान फिलहाल ट्रायल के तौर पर लागू किया गया है, इसे लागू कराने की जिम्मेदारी यातायात पुलिस को दी गई है। इसके परिणामों की समीक्षा के बाद आगे स्थायी व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें।
विज्ञापन

शहरवासियों को मिलेंगी ये राहतें
- व्यस्त में जाम से निजात
- ऑफिस, स्कूल व बाजार तक पहुंचने में लगेगा कम समय
-बार-बार रुकने से वाहनों के ईंधन की बचत
-ट्रैफिक टकराव और दुर्घटना में आएगी कमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें