फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: निजी स्कूलों की मनमानी पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने पहुंचे लेकिन कांग्रेसियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को बुलाने की मांग पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक चले आंदोलन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीआईओएस को सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों ने शिक्षा को धंधा बना दिया है। एडमिशन, रजिस्ट्रेशन, किताब-कॉपी और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से मनमानी वसूली की जा रही है। पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोआर्डिनेटर राजेश तिवारी ने आरोप लगाया कि फीस और किताबों के नाम पर कमीशनखोरी चरम पर है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में ठोस कदम न उठे तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान फिरोज अहमद, निकलेश सरोज, राहुल त्रिपाठी, रणजीत सिंह सलूजा, ओम प्रकाश सिंह, मानस तिवारी, वरुण मिश्र, नंदलाल मौर्य और सुब्रत सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें