फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। टांडा-बांदा हाईवे पर स्थित गौरीगंज थाने के सामने बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को साइड मार दिया। इस दुर्घटना में टेम्पो चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उस पर सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के सुभावतपुर वार्ड निवासी विजय रैदास (22) बृहस्पतिवार सुबह अपने टेम्पो से गांव निवासी अनारा देवी (40) व रामावती (38) के साथ शहर आ रहे थे। वे टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीगंज थाने के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को साइड मार दिया। टेम्पो ट्रक पर लदे सरिया में फंसकर काफी दूर तक घिसटता रहा फिर पलट गया।
दुर्घटना में विजय रैदास की मौके पर मौत हो गई वहीं अनारा देवी व रामावती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। विजय की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। प्रभारी निरीक्षक रामराज सरोज ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें