फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे हेम सिंह गांव निवासी संजय सिंह बाइक से कूरेभार जा रहे थे। संजय नगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक पलटने से संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना खरिकहिया गांव के पास हुई।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली की वेदमती (55) पत्नी भरतलाल बाइक से अपने बेटे के साथ कहीं जा रही थीं। तभी पीछे से आई पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वेदमती गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें