फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सब्जी की खेती से ओमप्रकाश ने पकड़ी तरक्की की राह

Fri, 23 May 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
रुदौली गांव में सब्जी की खेती दिखाते किसान ओमप्रकाश वर्मा।   संवाद
विज्ञापन
शिवगढ़ (सुल्तानपुर)। रुदौली गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा सब्जियों की खेती से खूब तरक्की कर रहे हैं। पालक, भिंडी, मूली, धनिया, नेनुआ और टमाटर की फसल से वे प्रतिदिन लगभग तीन से चार हजार रुपये मुनाफा कमा लेते हैं। इसी से उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है।
विज्ञापन


भदैंया के रुदौली निवासी 55 वर्षीय ओमप्रकाश वर्मा तंगहाली के चलते सिर्फ कक्षा आठ तक ही पढ़ सके हैं। वर्ष 2001 में उन्होंने सब्जी से खेती की शुरुआत की। आमदनी हुई तो सब्जियों की खेती का दायरा बढ़ा दिया। 15 वर्षों से वह पांच बीघे में सब्जी की खेती कर रहे हैं।

वर्तमान समय में उनके खेत में पालक, भिंडी, मूली, धनिया, नेनुआ और टमाटर लगे हैं। प्रतिदिन दो कैरेट टमाटर, एक कैरेट पालक, दो कैरेट भिंडी, दो कैरेट नेनुआ और एक बोरी धनिया अमहट मंडी में बेचते हैं। रोजाना लगभग तीन से चार हजार रुपये की आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन




अमहट के अलावा कंधईपुर बाजार में भी बेचते हैं सब्जी
किसान ओमप्रकाश अमहट सब्जी मंडी के अलावा स्थानीय बाजार कंधईपुर में भी दुकान लगाते हैं। वे बताते हैं कि फुटकर में सब्जियां बेचने से ज्यादा मुनाफा मिलता है। थोक भाव में बेचने से आमदनी कम होती है।


सब्जी की आमदनी से किए ये काम
सब्जी से होने वाली आमदनी से ओमप्रकाश ने नया मकान बनवा लिया। चार बेटियों को पढ़ा-लिखाकर उनकी अच्छे घरों में शादी कर दी। एक बेटा है जो पोस्ट ग्रेजुएट है। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें