फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुरानी शिकायतों का निस्तारण नहीं, कम आए फरियादी

Sat, 28 Feb 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तमाम शिकायतों के बावजूद कई फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने होने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी। जिले के 20 थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौजूद अधिकारियों ने आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण करते हुए अन्य के लिए टीम गठित कर दी गई। इसमें अधिकतर मामले पुराने ही रहे। फरियादियों की शिकायत थी कि पुरानी समस्या ही अभी तक हल नहीं हो पाई है, समाधान दिवस में ज्यादातर राजस्व की शिकायतें होती हैं, जो विभागों के आपसी समन्वय नहीं होने से लटकी हुई हैं।
विज्ञापन

केस- 1
आबादी की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा
कुड़वार। थाना परिसर में थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने आए फरियादियों की शिकायत सुनीं। पूरे तिलक के राम लगन तिवारी ने भूमिधरी की जमीन पर पिलर खड़ा करने की शिकायत दर्ज कराई। भंडरा परशुरामपुर के मनोज कुमार ने आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की। थानाध्यक्ष ने शिकायत पत्रों का निस्तारण कराने के लिए पुलिस और राजस्व टीम को निर्देशित किया। त्रियुगी नारायण दूबे ने चक मार्ग खाली कराने की शिकायत की। बताया कि वे इस संबंध में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
केस-दो
भूमि विवाद की ज्यादा रहीं शिकायतें
चांदा। कोतवाली परिसर में नायब तहसीलदार अभयराज पाल की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई चल रही थी। पठखौली हरेसर निवासी नंदलाल और जवाहर लाल ने भूमि विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर भूमि के नापने की मांग की। लंभुआ के अटलनगर निवासी राजीव लाल व सुशील कुमार ने भी भूमि विवाद संबंधी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें