फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नपा बोर्ड बैठक में उठा ट्रांसपोर्टनगर में दुकानों के आवंटन का मुद्दा

Sat, 28 Feb 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 नगर पालिका में बोर्ड की बैठक को संबो​धित करते नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल। स्रोत-नगर पालिक
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगर पालिका परिषद के सभा कक्ष में शनिवार को हुई बोर्ड की बैठक में ट्रांसपोर्टनगर में नवनिर्मित दुकानों के आवंटन व सुपर मार्केट स्थित व्यावसायिक स्थल के जीर्णोद्धार के विषय उठाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर में नियमानुसार दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इस दौरान शहर में अन्य विकास कार्यों के बारे में भी प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोर्ड के निर्णय के अनुसार संबंधित विषयों पर विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में टैक्सी स्टैंड के आवंटन व विज्ञापन शुल्क वसूली के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। होली व ईद मिलन समारोह के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह सहित अन्य सभासदगण मौजूद रहे।

70 लाख की लागत से होगा पयागीपुर चौराहे का सौंदर्यीकरण
सुल्तानपुर। शहर के पयागीपुर चौराहा का जल्द की कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत 70 लाख रुपये की लागत से चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। चौराहे पर बेहतरीन प्रकाश व्यवस्था के अतिरिक्त, मुख्य मार्ग के बगल खाली स्थानों पर इंटरलाकिंग की जाएगी। इसके बाद बाकी बचे स्थानों पर पौध रोपण किया जाएगा। चौराहे से गुजरे लखनऊ-वाराणसी फ्लाईओ की दीवारों पर आकर्षक चित्रों की पेटिंग की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। धन आवंटित होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें