फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अधिकारियों ने दी विकास योजनाओं की जानकारी

Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबो​धित करते एमएलसी
विज्ञापन
कुड़वार (सुल्तानपुर)। विकास खंड सभागार में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। बीडीओ नीलिमा गुप्ता ने विगत वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत कर सदन की कार्यवाही शुरू की। उन्होंने ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों से प्रसाधन व आवास सर्वे में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह ने योजनाओं की जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वेदांत नारायण ने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान पर प्रकाश डाला। समाज कल्याण, मनरेगा, वन विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी सदन में दी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों की अपार आईडी आवश्यक दस्तावेज है। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह ने की। बैठक के समापन पर 12 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल व ह्वील चेयर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें