विरोध प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी और अभियंता
लंभुआ। (सुल्तानपुर)। विद्युत कर्मचारी-अधिकारी संघर्ष समिति के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को लंभुआ में अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी जगदीश पटेल ने निजीकरण को उपभोक्ताओं के विरुद्ध बताया।
विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि निजीकरण में एकतरफा कार्रवाई की गई तो बिजली कर्मचारी लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष के लिए विवश होंगे। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता जगदीश पटेल व एसडीओ मृत्युंजय शर्मा ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन की ओर से जारी घाटे के आंकड़े भ्रामक हैं। पूरी तरह झूठ का पुलिंदा है।
नियमित कर्मचारियों पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाईयां चल रही हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निजीकरण के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।