सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी पुरुष वर्ग खो-खो प्रतियोगिता अंबेडकर नगर के हैदरगंज स्थित एक शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुई। इसमें शहर के गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। जबकि, अवध विश्वविद्यालय कैंपस विजेता रहा। प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को आयोजित हुई थी।
शुक्रवार को कॉलेज में खिलाड़ियों को प्रबंधक ओम प्रकाश पांडेय बजरंगी व प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने सम्मानित किया। प्रबंधक ने कहा कि जीत और हार दोनों ही सफलता के पहलू हैं। इसलिए निरंतर प्रयास जारी रखना चाहिए, जब तक सफलता प्राप्त न हो जाए।
प्राचार्य प्रो. अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि यदि सफलता प्राप्त करनी है, तो अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और कोशिश करते रहना चाहिए। इस मौके पर टीम मैनेजर डॉ. रवींद्र शुक्ला, प्रो. शाहिद, प्रो. शक्ति सिंह, डॉ. विक्रमादित्य, डॉ. अरविंद द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।- संवाद