फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चीनी मिल में अब बिना पर्ची के प्रवेश

Fri, 21 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकागंज (सुल्तानपुर)। जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल का पेराई सत्र 2024-25 अंतिम चरण में चल रहा है। मिल के पहिए अब कभी भी थम सकते हैं। इसे देखते हुए चीनी मिल में गेट फ्री (बिना पर्ची के प्रवेश) कर दिया गया है। चीनी मिल प्रबंधन ने उन गन्ना किसानों के लिए यह व्यवस्था लागू की है, जिनके पास पर्ची समाप्त हो गई है और गन्ना अभी भी उनके पास है। हालांकि गन्ना पेराई का शासन से मिला निर्धारित लक्ष्य अभी कोसों दूर है।
विज्ञापन

गन्ने की पर्याप्त मात्रा में आवक चीनी मिल पर नहीं होने से मिल हिचकोले खा रही है। मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी वीके शुक्ल ने बताया कि चीनी मिल की प्रतिदिन गन्ना पेराई क्षमता साढ़े 12 हजार क्विंटल है। गन्ने की कमी से बुधवार को भोर चार बजे से मिल गन्ने के अभाव में खड़ी रही। बुधवार से लेकर शुक्रवार सुबह तक गन्ना डंप किया गया। सुबह करीब 10 बजे चीनी मिल को चालू किया गया। इस दौरान जिन किसानों के गन्ना मिल पर आएगा, उसकी पेराई के बाद चीनी मिल को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें