फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 13 खंड शिक्षाधिकारियों से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मिड डे मिल योजना से आच्छादित स्कूलों के निधि खातों का सत्यापन नहीं करना जिले के सभी 13 खंड शिक्षाधिकारियों को भारी पड़ा। मामला संज्ञान में आने के बाद बीएसए ने सभी को नोटिस दी है। नोटिस में सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र के स्कूलों के एमडीएम निधि के खाते का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

एमडीएम योजना में आवंटित धनराशि में गड़बड़ी रोकने के लिए शासन ने पिछले दिनों बीएसए को मध्याह्न भोजन योजना निधि के खातों का सत्यापन करने का निर्देश दिया है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र जारी कर एमडीएम खातों का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।
समय सीमा बीत जाने के बावजूद मध्याह्न भोजन निधि के खातों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिलने की जानकारी जिला समन्वयक एमडीएम अरुण कुमार त्रिपाठी ने बीएसए विनोद कुमार को दी। जानकारी के बाद बीईओ की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज बीएसए ने सभी को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन

नोटिस में सभी को तीन दिन में अपने-अपने क्षेत्र में मध्याह्न भोजन योजना से आच्छादित स्कूलों के निधि खातों का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। बीएसए ने समय सीमा में खातों की सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिलने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें