फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार प्रत्याशियों ने जमा किए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन जमा करने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को गहमागहमी के बीच ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के आठ हजार प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए। नामांकन को लेकर बृहस्पतिवार को भी केंद्रों पर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। दिन भर चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत में डीडीसी के लिए देर शाम तक कुल 420 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किया। दो चली नामांकन प्रक्रिया में डीडीसी के लिए 1,255 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र भरा। शुक्रवार व शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन के आखिरी दिन बृहस्पतिवार को जिला पंचायत परिसर में प्रत्याशियों व समर्थकों की गहमागहमी देर शाम तक रही। दूसरे दिन भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा व आम आदमी पार्टी व अन्य दलों के समर्थित उम्मीदवारों ने जोश के साथ नाम निर्देशन किया। जिला पंचायत में प्रवेश को लेकर गेट पर कई बार पुलिस कर्मियों से बचकर प्रत्याशियों के समर्थकों ने अंदर घुसने की कोशिश की। फिलहाल उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। भीड़ बाहर रोक दिए जाने से दूसरे नामांकन परिसर में लोगों की संख्या कम रही। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में 420 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। निर्वाचन अधिकारी आनंदेश्वर प्रसाद ने बताया कि दो दिनों में 1255 प्रत्याशियों ने डीडीसी के लिए नामांकन किया है। बताया कि एक काउंटर उत्तर से हटाकर दक्षिण कर दिए जाने से भी भीड़ बंट गई। नामांकन प्रक्रिया का डीएम रवीश गुप्ता, एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के सात हजार नामांकन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को जिले में प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के करीब सात हजार प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। देर शाम तक ब्लॉक मुख्यालयों पर दाखिल नामांकन पत्रों की गणना जारी रही। कई स्थानों पर कार्य कुछ विलंब से शुरू हुआ। हालांकि दूसरे दिन कुछ ब्लॉकों पर प्रत्याशियों की संख्या कम होने से दोपहर को सन्नाटा रहा। कुछ केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक नामांकन दाखिल करने वालों की भीड़ लगी रही। गहमागहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया शाम को पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें