सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 41 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। लखनऊ भेजे गए सैंपल की जांच में बृहस्पतिवार को 33 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कराए गए एंटीजन टेस्ट में आठ लोग पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को उनके स्वास्थ्य के हिसाब से होम आइसोलेशन व एल टू हॉस्पिटल में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड केयर सेंटर एल-टू हॉस्पिटल से एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है।