फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन डीडीसी के 121 परचे दाखिल

Mon, 28 Sep 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव को लेकर शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया से गहमागहमी बढ़ गई है। सोमवार से पहले चरण के शुरू नामांकन में पहले दिन ही 121 उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। प्रतिबंध को देखते हुए प्रत्याशियों को जुलूस शहर स्थित नामांकन स्थल पर नहीं पहुंचा लेकिन कई उम्मीदवारों ने जुलूस के साथ क्षेत्रों में प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत का एहसास कराया।
विज्ञापन


 ब्लॉकों में बीडीसी के उम्मीदवारों ने तो जिला पंचायत में डीडीसी के प्रत्याशियों ने अपने सहयोगियों के साथ पर्चा भरा। इस दौरान नामांकन के लिए की गई प्रशासानिक व्यवस्था नतमस्तक नजर आई।
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन में प्रत्याशियों की भारी भीड़ शुरू हो गई है। पहले चरण में जिला पंचायत के 15 वार्डों के हो रहे नामांकन में पहले दिन ही प्रत्याशियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पहले ही दिन 15 वार्डों के लिए 121 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र भरा है।
विज्ञापन


 सुबह आठ बजे से जिला पंचायत के लिए जिला पंचायत सभागार में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई लेकिन प्रत्याशी नहीं दिखे। दोपहर होते-होते प्रत्याशियों का पहुंचना शुरू हो गया और यह शाम चार बजे तक चलता रहा। जिला पंचायत के आरओ डीएस उपाध्याय ने बताया कि शाम तक नामांकन के पहले दिन 121 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है।

चार ब्लॉकों में बीडीसी का हुआ नामांकन
पहले चरण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शुरू हुए नामांकन में सोमवार को धनपतगंज, कूरेभार, जयसिंहपुर व मोतिगरपुर विकास खंड में नाम निर्देशन पत्र भरे गए। धनपतगंज में 80 बीडीसी पदों के सापेक्ष पहले दिन 47, कूरेेभार में 101बीडीसी पदों के सापेक्ष 250, जयसिंहपुर में 100 पदों के सापेक्ष 324 व मोतिगरपुर में बीडीसी के 50 पदों के सापेक्ष 151 नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुए। ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम निर्देशन को लेकर भी गहमागहमी रही। धनपतगंज ब्लॉक को छोड़कर बाकी तीनों ब्लॉकों में प्रत्याशियों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें