फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर तक छाई रही धुंध, धूप से राहत

Fri, 09 Dec 2016 10:10 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
शीतलहरी का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को शुक्रवार को दोपहर बाद धूप निकलने पर कुछ राहत मिल गई। सुबह से लेकर दोपहर तक लोग कड़ाके की ठंड से परेशान रहे। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय  कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने का अनुमान लगाया है।  
विज्ञापन



शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। गलनभरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। कई दिनों से चल रही पछुआ हवा का रुख बदल गया और पुरवा हवा चलने लगी। पुरवा हवा चलने से गलन कुछ कम हो गई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया और करीब डेढ़ बजे धूप निकल आई। जगह-जगह इकट्ठा होकर लोगों ने धूप का आनंद लिया।

शाम होते ही एक बार फिर कड़ाके की ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने शनिवार को सुबह के समय कोहरा व धुंध रहने और दोपहर बाद हल्की धूप निकलने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें