फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ ने बढ़ाई गलन, बेहाल जनजीवन

Thu, 08 Dec 2016 10:26 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
ठंड से राहत नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है। पछुआ हवा के कहर ढाने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट से बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


गलन भरी ठंड से न्यूनतम पारा गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उधर, दावे के विपरीत शहर समेत ग्रामीण अंचल में कड़ाके की ठंड होने के बावजूद अलाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए है। ठंड से परेशान लोग अलाव की तलाश में भटकते रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा  रहने और दिन में धुंध रहने का अनुमान लगाया है।  


मौसम के बदले मिजाज से पछुआ हवा के साथ कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात में कोहरा रहने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। सुबह  के समय 2.2 किमी/घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से कोहरा साफ हो गया और लोगों को आवागमन में सहूलियतें मिल गई। पहाड़ी इलाकों में बर्फवारी होने से लोग पछुआ हवा से सिहर उठे। कड़ाके की ठंड से पारा गिरकर 10.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने से तेज धूप नहीं हुई। दोपहर बाद कुछ देर के लिए निकली हल्की धूप बेअसर रही। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव की तलाश में भटकते रहे। अभी भी शहर समेत ग्रामीण अंचल में पर्याप्त तादाद में अलाव नहीं जलवाए गए है। हालांकि, शहर के बस स्टेशन, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन पर नगर पालिका प्रशासन ने अलाव जलवा दिए हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा रहने व दिन में धुंध छाई रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें