फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम पंचायतों की जनसंख्या में नहीं संशोधन की जरूरत

Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट के बीच ग्राम पंचायतों की घटी और बढ़ी जनसंख्या में संशोधन की जरूरत से पंचायतीराज विभाग ने इन्कार कर दिया है। विभाग ने ग्राम पंचायतों की जनसंख्या काे सही ठहराया है। अब परिसीमन की स्थिति में सुधार की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का पांच साल कार्यकाल पूरा होने के करीब आते ही सामान्य पंचायत चुनाव की तैयारियां विभाग ने शुरू कर दी है। पिछले माह पंचायतीराज निदेशालय ने होने वाले नए सामान्य चुनाव को देखते हुए किसी ग्राम पंचायत की जनसंख्या अधिक व किसी की कम अंकित होने की स्थिति में सुधार के संबंध में जवाब मांगा था। विभाग ने वर्ष 2021 के चुनाव की जनसंख्या को सही ठहराते हुए जवाब भेज दिया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि जिले की सभी 979 ग्राम पंचायतों की जनसंख्या सही अंकित है। किसी ग्राम पंचायत में ज्यादा या कम जनसंख्या नहीं दर्ज है। निदेशालय को जवाब भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें