फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही चरमराई एमडीएम में दूध की व्यवस्था

Wed, 15 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मध्याह्न भोजन योजना के तहत बुधवार से शुरू हुए दूध देने की व्यवस्था जिले में पहले दिन ही बेपटरी दिखी। अमर उजाला टीम ने बुधवार को कुछ विद्यालयों का जायजा लिया तो अधिकतर स्कूलों में नए मेन्यू के तहत न तो एमडीएम बना और न ही दूध का वितरण किया गया। हालांकि, शहर व कस्बाई इलाकों के स्कूलों में समारोहपूर्वक दूध का वितरण हुआ। बीएसए व खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया और दूध वितरण की शुरुआत कराई।
विज्ञापन

केस-1
प्रावि अभियाकलां में नहीं बंटा दूध

भदैंया। प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां में बुधवार को न तो बच्चों को दूध पिलाया गया और न ही नया मेन्यू ही लागू हुआ। यहां उपस्थित 145 विद्यार्थियों के लिए पुराने मेन्यू के मुताबिक कढ़ी-चावल एमडीएम में बनाया गया था। हेडमास्टर आशा सिंह छुट्टी पर थीं। सहायक अध्यापक केशकुमारी ने बताया कि प्रधान ने दूध नहीं दिलवाया। जबकि, बगल ही स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अभियाकलां में उपस्थित 292 बच्चों के लिए एमडीएम की रसोई में कोफ्ता-चावल बनता मिला। साथ ही भगोने में दूध भी गरम किया जा रहा था। यहां के हेडमास्टर आदिल रशीद ने कहा कि अधिकारियों का आदेश था।
केस-2
प्रावि बहुरावां द्वितीय व उप्रावि बहुरावा में नहीं बंटा दूध

विंदेश्वरीगंज। बल्दीराय विकास खंड के बहुंरावा द्वितीय में बुधवार को एमडीएम में सादी कढ़ी और चावल बनाया गया था। यहां नामांकित 99 में 29 बच्चे उपस्थित थे। हेडमास्टर विसऊ पांडेय छुट्टी पर थे। सहायक अध्यापक लवकुश यादव ने बताया कि दूध की व्यवस्था नहीं हो पाई है। कुछ ऐसी स्थिति उच्च प्राथमिक विद्यालय बहुंरावा की भी थी। यहां नामांकित 112 में मात्र 33 बच्चे उपस्थित थे। हेडमास्टर निजाम अहमद ने बताया कि दूध की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसलिए कढ़ी-चावल बनवाया गया है। जबकि, प्रावि बहुरावां द्वितीय में एमडीएम में बच्चों को कोफ्ता-चावल खिलाया गया और दूध पिलाया गया।
विज्ञापन

केस-3
प्रावि बहुबरा में तो एमडीएम ही नहीं बना
कुड़वार। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बहुबरा में दूध पिलाने को कौन कहे यहां बुधवार को एमडीएम ही नहीं बना। प्राथमिक विद्यालय माधवपुर आचार्य, डोमनपुर, पूरे शिवदयाल आदि विद्यालयों में बच्चों को दूध नहीं पिलाया गया। प्रावि गोविंदपुर मकदूमपुर में एमडीएम के मेन्यू के मुताबिक बच्चों को कोफ्ता चावल परोसा गया और दूध भी वितरित किया गया।
केस-4
शहर के विद्यालयों का बदला दिखा नजारा
बुधवार से दूध वितरण और नए मेन्यू की शुरुआत होनी थी, ऐसे में शहर के विद्यालयों का नजारा बदला दिखा। ज्यादातर स्कूलों में मेन्यू के मुताबिक बच्चों को कोफ्ता-चावल परोसा गया और दूध भी पिलाया गया। इसकी शुरुआत जिला समन्वयक (एमडीएम) संदीप यादव, डीसी ट्रेनिंग अब्दुल कादिर व नगर शिक्षाधिकारी राकेश पांडेय ने सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय परिसर में स्थित जूनियर हाईस्कूल नगर पालिका से किया। यहां अधिकारियों ने बच्चों को दूध का वितरण कर करौंदिया, संगमलाल, सिविल लाइन आदि विद्यालयों में भी समारेेह पूर्वक दूध का वितरण किया। बीएसए रमेश यादव के नेतृत्व में प्रावि करौंदिया व अंग्रेजी माध्यम का मॉडल स्कूल कस्बा में दूध का वितरण किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें