फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हेलमेट न नंबर प्लेट, लड़खड़ाते दिखे दरोगा

Fri, 01 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। तहसील के शिवगढ़ थाने के दरोगा का एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा लड़खड़ाते तो दिखे रहे हैं। बिना नंबर की बाइक पर सवार सिपाही और दरोगा के पास हेलमेट भी नहीं था। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग पर जगन्नाथपुर रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार दोपहर बंद थी। तभी शिवगढ़ थाने में तैनात उपनिरीक्षक श्याम कुमार सिंह एक सिपाही के साथ पहुंचे। बाइक को सिपाही चला रहा था। वह पीछे बैठे हुए थे। आरोप है कि श्याम कुमार ने राहगीरों से अभद्रता की, तो लोगों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
फजीहत होती देख कर उपनिरीक्षक श्याम कुमार सिंह बाइक से उतर गए और लड़खड़ाते हुए क्रॉसिंग पार करने लगे। पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें