फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई के सीजीएम ने  अधिग्रहीत भूमि का लिया जायजा

Thu, 03 Aug 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
राहुल गांधी ने की थी शिकायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की शिकायत पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल बृहस्पतिवार को कठौरा पहुंचे। उन्होंने स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के कठौरा ग्राम पंचायत में एनएच 56 के किनारे आरक्षित की गई भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सांसद राहुल गांधी ने मुआवजा व नोटिस दिए बगैर किसानों के मकान और दुकान को तोड़े जाने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी दोबारा जांच जिला प्रशासन से कराए जाने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को एनएचएआई के मुख्य महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल कठौरा गांव जांच करने पहुंच गए। जांच करने पर मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सांसद का आरोप निराधार है। जो जमीन अधिग्रहीत की गई है, वह पहले से ही 26 मीटर ली गई थी।

दोबार 13 मीटर की कोई जमीन नहीं अधिग्रहीत की गई है। सांसद राहुल गांधी की ओर से आबादी के भीतर बनाए जा रहे ट्रैक रूट-वे को बाहर बनाए जाने की मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने उन्हें गलत सूचना दी है। स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाएगा। मुख्य महाप्रबंधक ने बताया की जिस ट्रैक रूट-वे को आबादी से हटाने की मांग राहुल ने की है। उसके लिए बाहर किसानों की जमीनें अधिग्रहीत करनी पड़ेगी। इसमें करोड़ों रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें