शहर के पांचोपीरन दरगाह के ऐतिहासिक सावनी मेले में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रदेशों से लोग आए। दूर-दराज से आए जयरीनों ने दरगाह शरीफ पर मत्था टेका और मुल्क की सलामती की दुआ मांगी। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले में आयोजित दंगल में विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने अपने दांव आजमाए।
पांचोपीरन दरगाह पर आयोजित होने वालेे सावनी मेले का आकर्षण यहां का अखाड़ा होता है। इसमें मंडलीय स्तर की लंबी कूद और प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ती है।
कमेटी के उपाध्यक्ष सजीब उल्ला खां ने बताया कि लंबी कूद प्रतियोगिता में पहले स्थान पर मोतिगरपुर के रामलखन यादव तो दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ के राजकुमार रहे। कुश्ती में प्रदेश भर के बड़ी संख्या में पहलवानों ने हिस्सा लिया। कुश्ती में वाराणसी के राजन ने केराकत के पहलवान निगम को पटखनी देकर जीत हासिल की।