फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 07 Sep 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शपथ दिलाते ज​स्टिस बीआर सिंह।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को पं. अटल बिहारी बाजपेयी अधिवक्ता सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के न्यायाधीश बीआर सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि अधिवक्ता समाज के सजग प्रहरी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव दिनेश कुमार दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिश्वर सिंह, उपाध्यक्ष प्रणव कुमार द्विवेदी, ट्रेजरार वीरेंद्र प्रताप यादव, सहसचिव प्रशासन पुष्पलता मौर्या, सहसचिव खुर्शीद क्लब अनिल कुमार मिश्र, सहसचिव पुस्तकालय विजय कुमार पांडेय व कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश मिश्र, मनीष कुमार तिवारी, अशोक सिंह बिसेन, राजेश कुमार शुक्ल, रेखा गुप्ता, कुलदीप पाठक, ज्ञानेश्वर द्विवेदी समेत अन्य को पद व दायित्वों की शपथ दिलाई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान सदस्य जय नारायण पांडेय, पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य प्रशांत सिंह अटल, अवध बार एसोसिएशन हाईकोर्ट लखनऊ के चेयरमैन एस चंद्रा, महासचिव ललित किशोर तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समारोह की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद दूबे व संचालन अधिवक्ता अनिल कुमार शुक्ल ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट हीरालाल यादव, सीजेएम नवनीत सिंह व अन्य न्यायिक अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र बहादुर सिंह, पं. महेंद्र प्रसाद शर्मा, बृजेश पांडेय, मो. अनवर, प्रणव ओझा, राजेश कुमार द्विवेदी, अजय कुमार शर्मा, इंदल यादव, सुरेंद्र कपूर व सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें