फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गाजे-बाजे संग गणपति बप्पा को दी विदाई

Sun, 07 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 शहर में निकली गणेश मूर्ति की विसर्जन शोभायात्रा में आराधना करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश मूर्तियों की शनिवार देर शाम गाजे-बाजे के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। प्रदेश के कई जिलों से आए झांकी ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
विज्ञापन

देर रात शहर के सीताकुंड स्थित आदि गंगा गोमती नदी में गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। शनिवार शाम साढ़े छह बजे शहर के मेजरगंज चौराहा स्थित प्रथम गणेश मूर्ति की नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने पूजा अर्चना की। उन्होंने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।
गणेश पूजा व्यवस्था समिति के शिविर में आने वाली गणेश मूर्तियों को नंबर आवंटित किया गया। इस दौरान बाहर से आए डीजे व अन्य वाद्य यंत्रों के संचालकों को शोभायात्रा के दौरान भजन बजाने की अपील की गई। संचालक समिति के सह संयोजक समीर मयंक ने बताया कि प्रिंस अग्रहरि, हिमांशु गुप्ता, नारायण कसौधन, राजदेव शुक्ल, सुधाकर सिंह, नितिन अग्रहरि आदि के नेतृत्व में देर रात तक टीम डटी रही।
विज्ञापन


विसर्जन स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर शनिवार शाम को अधिकारियों की टीम ने सीताकुंड स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम पूरी तरह से दुरुस्त रखे जाएं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह और अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें