फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 16 दिसंबर तक बन सकेंगे नए मतदाता, तारीख बढ़ी

Tue, 10 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित युवाओं और पात्र नागरिकों को एक और मौका मिला है। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित समय-सारिणी जारी की है।
विज्ञापन

अब 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवक-युवतियां भी मतदाता बनने के पात्र होंगे।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि युवा और महिला मतदाताओं का पंजीकरण प्राथमिकता पर कराया जाए। जनसंख्या के अनुपात में मतदाता पंजीकरण की कमी दूर करने के साथ ही मतदाता सूची में लैंगिक अंतर कम करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। डीएम ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किसी भी पात्र युवा का नाम सूची में शामिल होने से छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

मतदाता साक्षरता क्लबों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, डीसी एनआरएलएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, सीएमओ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और नेहरू युवा केंद्र समेत संबंधित विभागों को अपने कार्यक्षेत्र में अभियान चलाने के निर्देश दिए। महिलाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों तक पहुंचकर उनके आवेदन कराने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन


संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम
गतिविधि - निर्धारित तिथि
नए मतदाता बनाने के लिए फॉर्म छह भरने की अवधि - 17 नवंबर से 16 दिसंबर
दावे-आपत्तियों का निस्तारण - 28 दिसंबर 2026 तक
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन - 4 जनवरी 2027
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें