फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी दूध की व्यवस्था

Fri, 24 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मिड-डे मील के तहत दूध की उपलब्धता की व्यवस्था तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। यह कमेटी विद्यालय प्रबंध समिति में से तीन सदस्यों का चयन कर बनाई जाएगी। यह कमेटी विद्यालय में दूध उपलब्ध कराने, उसके वितरण की सारी व्यवस्था देखेगी। डीएम के आदेश के क्रम में बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन योजना के तहत नौनिहालों को दूध पिलाने का आदेश हुआ है। सप्ताह में बुधवार के दिन प्रति छात्र 200 मिली गरम दूध पिलाने की व्यवस्था है। अब तक दो बुधवार को दूध वितरण में सबसे ज्यादा उसकी उपलब्धता की दिक्कत हुई है। कुछ विद्यालय में छात्र संख्या अधिक होने के कारण दूध उपलब्ध नहीं हो पाया है तो कुछ स्थानों में दूध में पानी की मिलावट अधिक की गई है। जिलाधिकारी ने ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते दूध वितरण की व्यवस्था में विद्यालय प्रबंध समिति का सहयोग लेने का आदेश दिया है।

डीएम के आदेश के मुताबिक 13 सदस्यीय विद्यालय प्रबंध समिति से तीन सदस्यों को चुनकर एक कमेटी बनाई जाए। ये कमेटी विद्यालय में उपस्थित छात्र संख्या के अनुसार दूध की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। प्रबंध समिति के सदस्य ग्राम सभा के ही होते हैं। इसलिए वे विद्यालय के शिक्षक से ज्यादा अच्छी तरह व आसानी से दूध की व्यवस्था कर सकते हैं। डीएम के आदेश के क्रम में बेसिक शिक्षा महकमे ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें