फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 लाख से बनेगा नवजात के लिए आईसीयू वार्ड

Mon, 04 Jan 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन ने जिला महिला अस्पताल में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट की सौगात दी है। 33 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस केयर यूनिट के लिए शासन से धन भी मिल गया है। जल्द ही जिला महिला अस्पताल में 10 शय्या के अत्याधुनिक वार्ड में नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार होगा।
विज्ञापन



जिला महिला अस्पताल में जन्म लेने वाले कुछ नवजात शिशुओं की बीमारी के चलते मौत हो जाती थी। स्वास्थ्य विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए शासन से सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (नवजात आईसीयू वार्ड)खोलने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग की मांग पर शासन ने 33 लाख रुपये की लागत से जिला महिला अस्पताल में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट खोले जाने की हरी झंडी दी थी। शासन से 33 लाख रुपये भी स्वास्थ्य विभाग को मिल गए है।

क्या होगी सुविधा
सुल्तानपुर। सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में नवजात शिशुओं की देखभाल बेहतर ढंग से होगी। 10 बेड की इस केयर यूनिट में वेंटीलेटर होगा। जिससे नवजात शिशुओं को जीवर रक्षक प्रणाली पर रखा जा सके और उन्हें बचाया जा सके।
विज्ञापन


कितने लोगों का होगा स्टाफ
सुल्तानपुर। सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट में एक बाल रोग विशेषज्ञ, एक स्टाफ नर्स और सहायक नर्स होगी। बाकायदा केयर यूनिट में चिकित्सक और अन्य स्टाफ की राउंड के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी।

वातानुकूलित होगी केयर यूनिट : सीएमओ
सुल्तानपुर। सीएमओ डॉ. केबी सिंह ने बताया कि जिला महिला अस्पताल में सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट के लिए 33 लाख रुपये मिल गए हैं। इसमें 25 लाख रुपये उपकरण के लिए मिले हैं, जबकि चार लाख रुपये एयर कंडीशन (एसी) के लिए मिला है। शेष चार लाख रुपये बेड के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें