फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरू

Tue, 14 Nov 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बच्चों ने किया धमाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाल दिवस के मौके पर मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू याद किए गए। विद्यालयों में उनकी याद में विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मेधावियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर खेलकूद, रंगोली, नाटक, नृत्य एवं हस्तकला प्रतियोगिता कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर पंडित नेहरू एवं सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी भी लगी। प्रधानाचार्य कमलापति ठाकुर ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा किसी न किसी कला में अवश्य निपुण होता है। हमारा प्रयास है कि बच्चों की कला निखर कर सामने आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीलम सिंह, हेमा, ज्योति, अंजली ठाकुर, अरुण दुबे, अभिषेक, जितेंद्र आदि का योगदान सराहनीय रहा। दयानंद जूनियर हाईस्कूल, ओमनगर स्थित लिटिल फ्लॉवर पब्लिक स्कूल, शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल, हरिहर प्रसाद महाविद्यालय, सिटी पब्लिक स्कूल, नौरंगीलाल सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल आदि में बाल दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन विवेकनगर में बाल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कक्षा पांच के विद्यार्थियों के गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य डॉ. एनडी सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें