फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में हुई नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में हुई नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

एनसीईआरटी के आयोजन में कक्षा तीन, पांच व आठ के बच्चों ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। परीक्षा प्रणाली व शिक्षण विधियों में अपेक्षित बदलाव के पहले बच्चों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने के लिए एनसीईआरटी ने बीते दिनों पूरे देश में संचालित सरकारी स्कूलों में सर्वे की योजना बनाई थी। योजना के तहत सोमवार को पूरे प्रदेश में एक साथ नेशनल एचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी एनसीईआरटी ने डायट को दी थी। नोडल की जिम्मेदारी मिलने के बाद डायट ने बेसिक शिक्षा विभाग से समन्वय बनाकर जिले के 13 ब्लॉकों में चिह्नित 62 प्राथमिक व 51 उच्च प्राथमिक सहित कुल 113 परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा के लिए चिह्नित किया। परीक्षा को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराया जा सके इसके लिए कुल 175 फील्ड इंवेस्टिगेटर नामित किए गए थे। नामित इंवेस्टिगेटर की देखरेख मेें सोमवार को सभी चिह्नित विद्यालयों में परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में कक्षा तीन, कक्षा पांच और कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला समन्वयक विशेष प्रशिक्षण रामकुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के बाद बच्चों की ओर से भरी गई ओएमआर शीट इन्वेस्टिगेटर डायट ले गए, जहां से उसे मंडल मुख्यालय भेजा जाएगा। वहां इस ओएमआर शीट को स्कैन कर एनसीईआरटी भेजा जाएगा, जहां जांच के बाद प्राप्त परिणामों को शिक्षण विधियों में अपेक्षित बदलाव की योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें