टाउन एरिया में करीब 1200 उपभोक्ताओं का 25 लाख रुपये बिजली बिल बकाया बताया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पति के दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर एक्सईएन ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए सोमवार को फिर कैंप लगाने का निर्णय लिया है।
नगर पंचायत कोइरीपुर में रविवार को विद्युत टीम कैंप लगाकर बिजली का बकाया बिल वसूलने गई थी। जेई के नेतृत्व में टीम के पहुंचते ही टाउन एरिया के अध्यक्ष के पति ने विद्युत बिल वसूली का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि बकाया में कनेक्शन काटने का दबाव बनाने पर अध्यक्ष पति ने टीम को भगा दिया। जेई ने इसकी सूचना एक्सईएन द्वितीय को दी। अध्यक्ष पति के दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर एक्सईसन ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। एक्सईएन द्वितीय चंद्रजीत प्रसाद के मुताबिक टाउन एरिया में करीब 1200 उपभोक्ताओं पर 25 लाख रुपये का विद्युत बिल बकाया है। एक्सईएन ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पति ने दुर्व्यवहार करते हुए टीम को भगा दिया है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए सोमवार को फिर कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है।