फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धम्मौर क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम चाय की दुकान पर बैठे एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अस्पताल पहुंचे और परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

क्षेत्र के शाहपुर सरकंडेडीह गांव निवासी सादिक अली (22) पुत्र रमजान प्राइवेट एंबुलेंस का चालक था। बृहस्पतिवार की देर शाम सादिक घर से थोड़ी दूर पर स्थित दुकान पर चाय पीने गया था। सादिक दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था तभी एक युवक वहां पहुंचा और सादिक के सीने पर असलहा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही सादिक दुकान में गिर पड़ा। गोली मारने के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गया। लहुलूहान हालत में परिवारीजन सादिक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. अफसार अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल, एसओ धम्मौर रवि कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में मौजूद सादिक के परिवारीजनों से सीओ ने हमलावर के बारे में पूछताछ की। एसओ धम्मौर रवि कुमार सिंह ने बताया कि सादिक को एक युवक ने गोली मारी है। परिवारीजनों से मिली जानकारी के बाद हमलावर की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें