इटारसी-मुंबई रेलमार्ग पर हुए ट्रेन हादसे की वजह से फैजाबाद से मुंबई को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस का संचालन रविवार को रद्द कर दिया गया। अचानक यात्री गाड़ी रद्द किए जाने से सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
वाणिज्य विभाग ने आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को टिकट पर दर्ज पूरी धनराशि वापस करने के निर्देश दिए हैं। मुंबई से आने वाली साकेत गाड़ी के 12 घंटे लेट होने से यात्रियों को परेेशान देखा गया। मुंबई रूट की कामायनी और जनता एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने से साकेत एक्सप्रेस का संचालन गुरुवार को अस्त-व्यस्त हो गया। मुंबई से फैजाबाद को जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ी के 12 घंटे विलंब से आने की सूचना दी गई है।
रेल अफसरों के मुताबिक हादसे के बाद रेलपथ बाधित होने से साकेत का संचालन प्रभावित हुआ। लेटलतीफी को संज्ञान में लेते हुए रेल प्रशासन ने फैजाबाद से मुंबई को जाने वाली साकेत एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया है।
अचानक हुए ट्रेन निरस्तीकरण से सैकड़ों यात्रियों में गुरुवार को अफरातफरी मच गई। वाणिज्य विभाग ने आरक्षित श्रेणी के यात्रियों को टिकट पर दर्ज पूरी धनराशि वापस करने के निर्देश दिए हैं।
ट्रेन निरस्त
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाली गाड़ी अधिक लेट होने पर साकेत को रद्द कर दिया गया है। यात्री रेल आरक्षण केंद्र से आरक्षित श्रेणी की बुकिंग पर पूरी धनराशि ले सकते हैं। निजी ऑपरेटरों की तरफ से हुई बुकिंग का पैसा रेल आरक्षण केंद्र की तरफ से नहीं लौटाया जाएगा।