फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मिट्टी की दीवार गिरी, मलबे में दबकर मजदूर की हुई मौत

Sun, 31 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। नटौली गांव में शनिवार दोपहर 12 बजे मिट्टी की दीवार के मलबे में दबकर मजदूर राम जग (40) की मौत हो गई। वह दीवार की मिट्टी हटा रहे थे। वहीं, अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार नटौली निवासी वसीम ने शनिवार को अपने घर की पुरानी दीवार गिराने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। रामजग भी वहीं काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक एक कच्ची दीवार गिर पड़ी। उसके मलबे में दबकर रामजग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दीवार गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रामजग के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उनकी मौत से पत्नी निशा, पुत्र विनय (16), पुत्री लक्ष्मी (18) व खुशी (13) गमजदा हैं। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें