लंभुआ। बेदूपारा मोड़ के पास बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार कृष्ण चंद्र शुक्ल (62) की मौत हो गई। वह चचेरे साले के तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। करौंदीकला थानाक्षेत्र के देवराजपुर निवासी कृष्ण चंद्र शुक्ल की ससुराल बेदूपारा गांव में है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वह चचेरे साले सुधांशु पांडेय के तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से घर लौटते समय सुल्तानपुर-वाराणसी फोरलेन पर बेदूपारा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक शिवनारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।