फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत

Wed, 17 Jun 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। करिया बझना स्थित मंदिर के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भेवतरी निवासी बाइक सवार मजदूर शिव शंकर (28) की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मजदूरी करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार शिवशंकर मंगलवार को घर से बाइक से मजदूरी करने के लिए निकले थे। दिन भर काम करने के बाद देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में करिया बझना स्थित मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, वहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, इलाज के दौरान बुधवार सुबह को मौत हो गई। शिव शंकर अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी मौत से पत्नी माया देवी, पुत्र शिवांश व माता सवारी देवी सदमे में हैं। शिव शंकर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें