फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार हर कसौटी पर फेल : राहुल

Wed, 23 Dec 2015 11:25 PM IST
अमेठी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 36 रैलियां कीं लेकिन नतीजे के बाद बिहार का नाम लेना ही भूल गए। कांग्रेस उपाध्यक्ष मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज में कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का यह सुनहरा अवसर है। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता के बीच प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर कर इस दिशा में कार्य करें। 

राहुल गांधी अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे मुसाफिरखाना के एएच इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां कांग्रेस के न्याय पंचायत अध्यक्षों के साथ उनकी बैठक थी। स्वागत के बाद सबसे पहले राहुल ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र से आए न्याय पंचायत अध्यक्षों की समस्या जानते हुए भविष्य की राजनीति के लिए उनसे सुझाव मांगा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों एवं उनके बीच बढ़ती दूरियों को कम करने का सुझाव दिया। राहुल गांधी ने इस पर अपनी सहमति जताई। न्याय पंचायत अध्यक्षों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को महंगाई, बेरोजगारी, झूठे वादों व ताबड़तोड़ विदेश दौरे के मुद्दे पर घेरा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी जिस आर्थिक विकास की बात करते हैं, उसका लाभ केवल चंद उद्योगपतियों को मिलेगा। राहुल गांधी ने 2017 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सपा और मोदी सरकार की नीतियों ने तमाम जनविरोधी मुद्दे दिए हैं। कांग्रेस के समक्ष उसे भुनाने का सुनहरा अवसर है।

ऐसा बेहतरीन मौका 30 साल बाद कांग्रेस के हाथ में आ रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री जंगबहादुर सिंह, मो. नईम, दीपक सिंह, गोविंद लाल ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें