फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड नोट छोड़ घर से लापता हुई युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बभनगंवा निवासी राकेश पांडेय की पुत्री कोमल (20) शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिवारीजन उसके कमरे में पहुंचे। कोमल कमरे में नहीं थी।
विज्ञापन

परिवारीजनों को एक पन्ना मिला, जिस पर कोमल ने लिखा था कि उसने बीमारी से आजिज आकर शरीर छोड़ने का निर्णय लिया है। इसके लिए पुलिस या अन्य कोई उसके पिता को परेशान न करे। सुबह यह नोट देखकर युवती के पिता व परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एसओ गौरीशंकर पाल ने बताया कि परिवारीजनों ने कोमल के गोमती नदी में कूदने की आशंका जताई है। गोताखोरों को नदी में उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें