फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार घंटे में सकुशल मिली लापता बालिका

Thu, 20 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। एक गांव में मंगलवार की शाम मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली बालिका (08) पुलिस को चार घंटे बाद सकुशल मिल गई। जयसिंहपुर पुलिस ने मंगलवार रात 11 बजे के बाद एक गांव से बालिका के लापता होने की सूचना मिली। परिजनों ने बताया कि बालिका की मां ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने तलाश शुरू की तो वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक गलियारे में सकुशल मिल गई। पूछताछ में बालिका ने बताया कि मां के डांटने से नाराज होकर वह रोते हुए घर से निकल गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी चारू निगम ने भी घर पहुंचकर बालिका के बारे में जानकारी ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें