फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मानित होने निकले जिले के मेधावी

Tue, 30 Jun 2015 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमर उजाला की ओर से लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित मेधावी सम्मान समारोह के लिए जिले के होनहार मंगलवार को उत्साह के साथ रवाना हुए। डीआईओएस कार्यालय से शिक्षकों के नेतृत्व में जिले के सात छात्र आरक्षित बस से लखनऊ के लिए गए। लखनऊ में तैयारी करने वाली एक छात्रा सीधे समारोह में शामिल होंगी। वहीं, अमेठी जिले के चयनित दोनों मेधावी भी लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी एक जुलाई को अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है जिसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेधावियों को सम्मानित करेंगे। जिले के मेधावी मंगलवार को ही समारोह के लिए डीआईओएस कार्यालय से रवाना हुए। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि सरस्वती विद्या मंदिर झारखंड कादीपुर के प्राचार्य बांके बिहारी पांडेय, शिक्षक हृदय नारायण त्रिपाठी, शिक्षिका रेखा सिंह व प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय की बस से मेधावी समारोह में शामिल होने के लिए उत्साह के साथ रवाना हुए।

समारोह में जाने वालों में इंटरमीडिएट की शिवानी पांडेय, प्रियम यादव, रोशनी सिंह, काजल सिंह, प्राची सिंह, सौम्या त्रिपाठी और हाईस्कूल के छात्र आदर्श शुक्ल शामिल रहे। परीक्षा प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इंटर की छात्रा राजपूत जाह्नवी लखनऊ में तैयारी करती है। वे सीधे समारोह में मिलेंगी। वहीं, अमेठी जिले के इंटरमीडिएट के छात्र शिवम शुक्ला कोटा में तैयारी कर रहा है। वह सीधे लखनऊ पहुंचेगा। हाईस्कूल के चयनित छात्र कृष्ण कुमार शुक्ल को उसके शिक्षक लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें